Ad Code

संत रविदास जयंती को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, सोवां गांव में धूमधाम से आयोजन


बक्सर । संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत सोवां गाँव में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ एवं श्री रविदास पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य पूजा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से संत रविदास जी की पूजा-अर्चना की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक संदेशों और समरसता, समानता व भाईचारे के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया, जिसे आज की पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।





कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ एवं श्री रविदास पूजा समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu