Ad Code

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूती : वर्षा पांडेय



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी की नेत्री वर्षा पांडेय ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट तात्कालिक लोकलुभावन न होकर देश के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।



वर्षा पांडेय ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, मैन्युफैक्चरिंग और आत्मनिर्भर भारत पर विशेष फोकस किया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। पूंजीगत निवेश में बढ़ोतरी कर सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि भारत का भविष्य मजबूत और सुदृढ़ आर्थिक ढांचे पर आधारित होगा।






उन्होंने आगे कहा कि यह बजट जिम्मेदार शासन, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी सोच का परिचायक है। बजट के प्रावधान न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की क्षमता रखते हैं।

भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 से देश के हर वर्ग को लाभ मिलेगा और भारत विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu