पटना । राजधानी पटना के मौर्य होटल में रविवार को बक्सर के चर्चित भाजपा नेता प्रदीप राय के छोटे पुत्र ई. अंकुर के विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस शाही अंदाज के समारोह में राजनीति, प्रशासन और न्यायिक जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की उपस्थिति विशेष रूप से चर्चा में रही।
शाम करीब सात बजे वर-वधू अंकुर एवं सुविज्ञा जयमाल स्टेज पर पहुंचे, जिसके बाद अतिथियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वर-वधू को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और परिवार के बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया। उनके इस आत्मीय व्यवहार ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।
विवाह समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय सिन्हा, बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित अनेक कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए।
इसके अलावा मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सावरंगी, संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, भाजपा प्रदेश मंत्री व एसआईएस सिक्योरिटी के निदेशक ऋतुराज सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक जिवेश मिश्रा, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज सिंह, दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, दिनारा विधायक आलोक सिंह, दीघा विधायक संजय चौरसिया, राजपुर विधायक संतोष निराला, एमएलसी जीवन कुमार, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा प्रमुख व्यवसायी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदीप राय के साथ उनके समधी सुरेंद्र राय सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। भव्य सजावट, शालीन आतिथ्य और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के कारण यह विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments