बक्सर । बक्सर जिला क्रिकेट संघ (BDCA) द्वारा सीनियर, अंडर-23 एवं हेमन ट्रॉफी टीम के चयन हेतु आयोजित ट्रायल मैच का फाइनल मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कथकौली स्थित जे.के. क्रिकेट ग्राउंड के टर्फ पिच पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दो दिनों तक चले इस ट्रायल मैच के आधार पर कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फाइनल दिवस पर चयनित खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर 40-40 ओवर का प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला कराया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया।
मुकाबला रोमांचक रहा और चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस तथा मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही। चयन समिति में नरेंद्र नाथ ओझा, अखिलेश उपाध्याय, आशुतोष अस्थाना, फराह अंसारी, अध्यक्ष वर्षा पांडेय तथा उपाध्यक्ष विकास रंजन ओझा उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल मिश्रा ने निभाई।
चयनित 40 खिलाड़ियों में से अंतिम 17 खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा फिक्स्चर जारी होने के पश्चात घोषित की जाएगी।
इस अवसर पर चयन समिति ने यह भी निर्णय लिया कि चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोच एवं फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आगामी लीग मुकाबलों में जोन एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक मजबूती को और सुदृढ़ करना है।
बक्सर जिला क्रिकेट संघ का लक्ष्य जिले में क्रिकेट को नई दिशा देना, युवाओं को सशक्त मंच प्रदान करना तथा राज्य स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। संघ ने भविष्य में भी पारदर्शी एवं संगठित चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments