Ad Code

वर्षा पांडेय की पहल पर सीनियर व अंडर-23 ट्रायल शुरू, निष्पक्ष चयन का भरोसा


बक्सर । बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडेय की पहल पर जिले में सीनियर एवं अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए ट्रायल मैच की शुरुआत कथकौली स्थित जेके क्रिकेट अकादमी के टर्फ मैदान पर की गई। ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से अवसर देना है।




बक्सर जिला क्रिकेट संघ (BDCA) द्वारा आयोजित इस ट्रायल में कुल 60 पंजीकृत खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। खिलाड़ियों को पांच टीमों में बांटकर लीग आधार पर मुकाबले कराए जा रहे हैं। 13 और 14 फरवरी को लीग मैच होंगे, जबकि 15 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

पहले दिन Buxar Blue और Buxar Red के बीच 30-30 ओवर का मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल नयन चौबे निभा रहे हैं।





अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने कहा कि संघ का लक्ष्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा और किसी भी प्रकार की पक्षपात की गुंजाइश नहीं रहेगी।

चयन समिति में अखिलेश उपाध्याय, नागेंद्र नाथ ओझा, आशुतोष अस्थाना, फराह अंसारी तथा उपाध्यक्ष विकास रंजन ओझा शामिल हैं। वर्षा पांडेय ने विश्वास जताया कि इस ट्रायल से जिले को मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम मिलेगी, जो राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu