बक्सर । चौगाई प्रखंड में RYA (इंकलाबी नौजवान सभा) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के विस्तार हेतु प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से चौगाई प्रखंड RYA कमेटी के संयोजक के रूप में बीरन कुमार को मनोनीत किया गया, जबकि हरेंद्र मौर्य एवं रवि शंकर प्रसाद को सह–संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कमेटी को संगठन को गांव–गांव तक मजबूत करने का दायित्व दिया गया।
बैठक के दौरान युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इसमें बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा के गिरते स्तर, देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। RYA नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर देशभर के नौजवान एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 17 फरवरी को पूरे चौगाई प्रखंड से RYA (इंकलाबी नौजवान सभा) के बैनर तले हजारों युवाओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में पूरे प्रखंड से बड़ी संख्या में युवाओं को संगठित कर सरकार की नीतियों और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments