Ad Code

लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हो सकते हैं चिराग पासवान, कार्यकर्ताओं में उत्साह


बक्सर । लोजपा (रामविलास) के बक्सर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के दिवंगत पिता के श्राद्धकर्म के अवसर पर आगामी 17 जनवरी को उनके पैतृक गांव खण्डरीचा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आगमन की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार चिराग पासवान का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। वे खण्डरीचा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसको लेकर गांव एवं पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसी क्रम में शनिवार को लोजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय अखिलेश सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि सभा को लेकर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों का लगातार आगमन हो रहा है। इससे खण्डरीचा गांव में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu