Ad Code

स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा की पुण्य स्मृति में 28 जनवरी से होगा जिला फुटबॉल चैंपियनशिप


बक्सर । भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला इकाई द्वारा आगामी 28 जनवरी से स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने बताया यह प्रतियोगिता भाजपा के संस्थापक सदस्य, महान संगठनकर्ता एवं बिहार में भाजपा क्रीड़ा मंच की स्थापना करने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा की पुण्य स्मृति में आयोजित की जा रही है।


चैंपियनशिप का उद्घाटन 28 जनवरी को डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत पुराना भोजपुर हाई स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के बाद दोपहर 1 बजे से दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

29 जनवरी को नेनुआ संस्कृत विद्यालय मैदान में सुबह 11 बजे पहला सेमीफाइनल मैच आयोजित होगा, वहीं उसी दिन किला मैदान, बक्सर में शेष क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। 30 जनवरी को किला मैदान में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

31 जनवरी को किला मैदान में सुबह 10 बजे से भाजपा क्रीड़ा मंच एकादश बनाम शेष भाजपा एकादश के बीच 10 ओवर का प्रदर्शनी क्रिकेट मैच होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला तथा दोपहर 2 बजे से पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, माननीय सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, श्रम मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’, मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व विधायिका सह महिला आयोग अध्यक्ष दिलमणि देवी, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू सहित शाहाबाद क्षेत्र के एनडीए विधायक, भाजपा के वरिष्ठ–कनिष्ठ नेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu