Ad Code

इंटर कॉलेज टूर्नामेंट से बक्सर के चार खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय टीम में चयन, उड़ीसा के कटक रवाना होगी टीम


बक्सर । बक्सर जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। आरा के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की क्रिकेट टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अमितोष ठाकुर, रवि कुमार, ब्रजेश यादव और अभिषेक तिवारी शामिल हैं।



इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एमवी कॉलेज की टीम रनर-अप रही। चयनित चारों खिलाड़ी नियमित रूप से वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते हैं, जिससे उनके खेल में निरंतर निखार देखने को मिला है।

जानकारी के अनुसार, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम 13 जनवरी को कटक (ओडिशा) के लिए रवाना होगी, जहां 15 जनवरी से विश्वविद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से ये चारों खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

बक्सर जिले के खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सभी लोग चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं। लगातार हो रहे ऐसे चयन से यह स्पष्ट है कि बक्सर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu