Ad Code

दलित छात्र से कथित हिंसा के विरोध में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, केएनएस कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन



बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर इकाई की ओर से केदारनाथ सिंह महाविद्यालय (केएनएस कॉलेज) के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने दलित छात्र के साथ महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग कर सामूहिक अपमान किए जाने के विरोध में कॉलेज प्रशासन और प्रधानाचार्य का पुतला दहन किया।



पुतला दहन के बाद एक आक्रोश सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज के दौर में, जब देश में सामाजिक समरसता की बात की जा रही है, तब शिक्षा के मंदिर में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले गांव, गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के छात्रों के साथ जाति के आधार पर हिंसा किया जाना अत्यंत निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी दोषियों को सजा दिलाने के लिए निर्णायक आंदोलन करेगी।

सभा को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं हम सभी छात्रों को शर्मसार करती हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान विराज कुमार, संजीत यादव, प्रियांशु शुभम, आदित्य कुमार, दिव्यांशु, नंदन कुमार, मनजीत कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने की मांग।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu