बक्सर । ब्लड बक्सर (Beautiful Life Only on Donating Blood) के तत्वावधान में मंगलवार को संस्था के सक्रिय रक्तदाता निलभ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान महादान जीवनदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से मध्य लोहन्दी भवन, आर.एन. पथ, नगर परिषद के पीछे, बक्सर में आयोजित हुआ।
शिविर का उद्घाटन सदर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार, रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं डॉ. प्रियंका पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. शत्रुधन पांडेय तथा ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 16 रक्तवीरों—रिशु जयसवाल, अखिलेश राय, कुमार गौरव, प्रविव रंजन, प्रभात कुमार, अनूप कुमार, संजय पटवा, मो. हलीम, रवि शंकर, विनोद वर्मा, मो. इजहार, मो. आरिफ, दीपक कुमार, जय प्रकाश कुमार, विकास कुमार एवं मनोज कुमार—ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सदर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान वास्तव में महादान और जीवनदान है। उन्होंने ब्लड बक्सर के कार्यों से प्रभावित होकर ₹5000 की नगद सहयोग राशि प्रदान की तथा “नई सोच, नई परंपरा” की पहल को समाज के लिए नेक कदम बताया। साथ ही आश्वस्त किया कि प्रशासन भविष्य में भी ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
ब्लड बक्सर के संस्थापक संचालक प्रियेश ने रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग व कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन संतुलित रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले व बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी व सिफिलिस जैसी जांचें निःशुल्क की जाती हैं, जिससे दाता के स्वास्थ्य की प्राथमिक स्थिति स्पष्ट होती है।
ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था प्रत्येक माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करती है। “शुभारंभ—नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान की परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर की जा सके।
इस अवसर पर इंद्रलोक वाणी के सौजन्य से मोमेंटो एवं ब्लड बक्सर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर के नसीम नायक, आदिल खान, प्रभा रंजन, राजा बाबू, सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश जी, मुकेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
संस्था ने बताया कि यह इस माह का पहला शिविर था तथा भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के सहयोग से अगला शिविर 20 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8804433322 पर संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments