Ad Code

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट: मुजफ्फरपुर ने मध्यप्रदेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह



बक्सर । शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को पूर्व विजेता टीमों मुजफ्फरपुर और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने मध्यप्रदेश को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच का उद्घाटन नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा एवं सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद राष्ट्रगान के साथ खेल की शुरुआत हुई। टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।




मुजफ्फरपुर ने निर्धारित 21 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुदर्शन राजेश कुमार ने 44 रन, अंकित सिंह ने 40 रन, आयुष ने 23 रन तथा रंजीत ने 21 रनों का योगदान दिया। मध्यप्रदेश की ओर से गेंदबाजी में रंजन कोतवाल ने 3 विकेट लिए, जबकि वंश और पियाश ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम 15 ओवरों में मात्र 97 रनों पर सिमट गई। मध्यप्रदेश की ओर से सांगवान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से गेंदबाजी में मयंक और आशीष ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रंजीत को 2 सफलता मिली।

इस तरह मुजफ्फरपुर ने दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। विदित हो कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और मगध की टीमों के बीच खेला जाएगा।

मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मयंक को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार रज्जू सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर राजीव कमल मिश्रा एवं वेद प्रकाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कमेंट्री मनोज कुमार और अजितेश कुमार ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी चेतन ने निभाई।

मैच के दौरान अनवर हुसैन, दीनू सिंह, अखिलेश केशरी, अशोक कुशवाहा, बाबा यादव, ज़ियाउल हक, बप्पी, मनोज तिवारी, वाहिद अंसारी, दीपक, दिलीप शर्मा, पंकज दुबे सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu