Ad Code

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राजद किसान प्रकोष्ठ का धरना


बक्सर । राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को अंबेडकर चौक पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरने की अध्यक्षता बब्लू यादव ने की, जबकि संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। धरना में बड़ी संख्या में किसान व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।




धरने को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में धान अधिप्राप्ति की कीमत अधिक रखी गई है, जबकि बिहार में कम कीमत तय की गई है, जिससे सरकार की मंशा साफ झलकती है।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंडी कानून को रद्द किया जाना किसानों के हितों के खिलाफ है। मंडी कानून लागू रहने से किसान आसानी से अपने उत्पाद बेच पाते थे और उन्हें आर्थिक लाभ होता था। उन्होंने डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इसके दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं खाद के दामों में लगातार बढ़ोतरी से किसान परेशान हैं।

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ यादव ने केंद्र और बिहार सरकार की किसान विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज देश का किसान त्रस्त और बदहाल स्थिति में है। धरना में जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu