Ad Code

पशु चारा में छिपा कर पिकअप से लाई जा रही 112 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार


बक्सर । उत्पाद पुलिस की कार्रवाई में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निकृष के पास से भारी मात्रा में तस्करी की शराब बरामद की गई। यह शराब यूपी की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से पकड़ी गई, हालांकि पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा।




इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सोमवार सुबह एसआई प्रिया कुमारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान निकृष मोड़ के पास से गुजर रही पिकअप (नंबर जेएच-0एएक्स-4318) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश की। उत्पाद टीम ने पिकअप का काफी दूर तक पीछा किया, इसी क्रम में चालक वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया। 

जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
पिकअप की तलाशी लेने पर ऊपर पशु चारा लदा हुआ पाया गया। चारा हटाने पर उसके नीचे छिपाकर रखी गई ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। गिनती करने पर कुल 112 पेटी शराब पाई गई, जिसे पिकअप वाहन समेत जब्त कर लिया गया।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में भी जुटी हुई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu