Ad Code

एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन आज, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर


बक्सर । प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा आज मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर के कैंपस में आयोजित होगा।



इस जॉब कैंप में SAMAVESH FINSERVE PVT. LTD. कंपनी द्वारा FSO (फील्ड सर्विस ऑफिसर) पद के लिए कुल 20 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹20,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि योग्यता इंटरमीडिएट / स्नातक रखी गई है।

कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को शाखा पर रहने एवं मेस की सुविधा के साथ-साथ पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, समय-समय पर पदोन्नति तथा रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैंपस में किया जाएगा।

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक निबंधित नहीं हो सके हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैंप में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।

नियुक्ति की शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधाप्रदाता की होगी। जॉब कैंप का संचालन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जाएगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu