बक्सर । रेलयात्री कल्याण समिति द्वारा पूर्व की भांति वार्षिक सम्मेलन सह चूड़ा–दही भोज का भव्य आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन इमरान खान ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता डुमरांव के अनुमंडलाधिकारी श्री राकेश कुमार रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के आयोजन समिति के अध्यक्ष कामेन्द्र सिंह एवं सचिव उमेश प्रसाद थे। सम्मानित अतिथियों में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, रामनाथ सिंह, चुनु सिंह, अंतरराष्ट्रीय तैराक बीजेन्द्र सिंह, विंध्याचल शाही, मनोज सिंह, प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, प्रो. श्रीकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति सही दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। रेल यात्रियों की दिन-रात सेवा करना और उनकी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि समिति निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या में प्रशासन हमेशा आम लोगों के साथ खड़ा रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस वार्षिक सम्मेलन सह चूड़ा–दही भोज में जमानिया से दानापुर तक के समिति प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में रेलयात्री कल्याण समिति के कार्यों को पूरे भारतवर्ष में विस्तार देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समिति के कार्यक्रमों में जिले के गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती को दर्शाती है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कामेन्द्र सिंह की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण भी किया गया। वहीं सम्मेलन के दौरान रेलयात्री कल्याण समिति की राष्ट्रीय कार्यसमिति में रासबिहारी राय, श्यामसुंदर प्रसाद एवं भुवर सिद्दकी ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर दीनेश चौधरी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में बीजेन्द्र सिंह यादव, ओपी सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. एस.के. सैनी, रेणु रणविजय ओझा, वीरेंद्र ओझा, मुन्ना यादव, रामबाबू कुशवाहा, कुमार राम अवतार, अनिल सिंह, मोहन गुप्ता, शैलेश सिंह, रवी सिंह, आरपी पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, जयंत गौरव सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments