बक्सर । अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार द्वारा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न हल्कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारियों द्वारा संधारित भूमि संबंधी पंजियों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने परिमार्जन, दाखिल–खारिज, अभियान बसेरा तथा लैंड बैंक से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत रूप से जांच की। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
एसडीएम राकेश कुमार ने सभी राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम नागरिकों से जुड़ी भूमि संबंधी सेवाओं का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की भूमि प्रबंधन एवं आवासीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए अभिलेखों का अद्यतन रहना और निर्धारित प्रक्रियाओं का सही अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments