बक्सर । ठंड के मौसम में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी बक्सर द्वारा आयोजित पीएच (पब्लिक हेल्थ) मेडिकल कैंप में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में शुगर जांच, रक्तचाप जांच, वजन मापन के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का मुफ्त परामर्श, इलाज एवं दवाओं का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।
कैंप में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. सौरभ राय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ट्विंकल, गायनी डॉक्टर गुड़िया तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खालिद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उचित परामर्श और दवाएं दी गईं।
इस अवसर पर रोटरी बक्सर के लगभग सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, दीपक अग्रवाल, रमाशंकर सिंह, सचिव साहिल, अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, प्रोजेक्ट चेयर राजेश कुमार केसरी, मंजेश केसरी अपनी धर्मपत्नी के साथ, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, रोटरेक्ट राहुल, मनीष, रोटेरियन अनिल केसरी, टाइटन से रोटेरियन रवि सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
मौके पर वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल ने कहा कि रोटरी द्वारा लगाया गया यह स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने सभी रोटेरियन सदस्यों के सहयोग की सराहना की।
कैंप के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों ने रोटरी बक्सर के सामाजिक सेवा प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments