Ad Code

पूर्व सैनिक संघ बक्सर की नई जिला कार्यकारिणी गठित, रामनाथ सिंह पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित



बक्सर । बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, जिला इकाई बक्सर की वर्ष 2026 की प्रथम मासिक बैठक मंगलवार को उत्साहपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करना था।

 सर्वसम्मति से सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) रामनाथ सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जिस पर उपस्थित पूर्व सैनिकों ने हर्ष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नायब सूबेदार मिथिलेश कुमार यादव को सचिव, सूबेदार ललन तिवारी एवं लांस नायक मोहन यादव को उपाध्यक्ष, नायब सूबेदार रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष, हवलदार राजबली यादव को पेंशन डायरेक्टर तथा नायब सूबेदार संतोष सिंह को युवा ब्रिगेड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।



संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह (सेना मेडल) को डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष तथा सूबेदार मेजर जितेंद्र प्रसाद को बक्सर सदर अनुमंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यवाहक अध्यक्ष वारंट ऑफिसर सुभाष मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी तथा सरकार की योजनाओं और सुविधाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों तक उन्हें पहुंचाने का प्रयास करेगी।

बैठक में आगामी 15 जनवरी को मनाए जाने वाले सेना दिवस को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यक्रम के दौरान नायब सूबेदार विनोद कुमार सिंह, हवलदार विजय कुमार श्रीवास्तव एवं कैप्टन राजीव राजन तिवारी ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का समापन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर तथा राष्ट्रगान के साथ किया







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu