Ad Code

स्व. आत्मा सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह कंबल वितरण, सामाजिक योगदान को किया गया नमन


बक्सर । बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत बराढ़ी गांव में सामाजिक पुरोधा रहे स्वर्गीय आत्मा सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्व. आत्मा सिंह के पौत्र अशोक सेन (सेन साहेब) के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने लाभ उठाया।




श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने स्व. आत्मा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. आत्मा सिंह जीवन भर शोषण, अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वे विशेष रूप से पिछड़े, वंचित और दलित वर्गों की आवाज बने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

वक्ताओं ने बताया कि स्व. आत्मा सिंह के प्रयासों से भडवर दलित बस्ती से बराढ़ी पकड़ी चौक तक पक्की सड़क का निर्माण संभव हो सका, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली। इसके अलावा बराढ़ी स्थित उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की शुरुआत भी उनके प्रयासों का ही परिणाम थी। किसानों के हित में उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी कार्य कराए और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर स्व. आत्मा सिंह के पौत्र अशोक सेन ने कहा कि वे अपने दादा के अधूरे कार्यों और सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य केदार यादव, पूर्व सरपंच रंजन यादव, पूर्व प्रमुख अयोध्या सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शालिग्राम राय, गायघाट सरपंच अरविंद यादव, छोटा किसान संजय यादव, सरदार उधम सिंह, रणजीत कुमार यादव, सुशील कुमार (गोलू), भुट्टा सिंह, सलमान खान, योगेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष कमल सिंह, मदन साधु, वार्ड पार्षद धरीक्षण साह, वार्ड पार्षद अतवारू यादव, पूर्व पार्षद परमा यादव,इंद्रदेव यादव,गनपत यादव,प्रेमचंद सिंह,गोरख सिंह, अनिल यादव,सुनील पाल,कामेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu