बक्सर । ज्योति चौक के समीप स्थित तनिष्क शोरूम में आगामी वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए खास और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई है। तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ती सोने की कीमतों के कारण ग्राहकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से “बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर” की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि इस ऑफर के तहत ग्राहक गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी की बुकिंग मात्र 25 प्रतिशत एडवांस पेमेंट पर कर सकते हैं। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि बुकिंग की तारीख और बिलिंग की तारीख के बीच जो भी गोल्ड रेट कम होगा, वही रेट ग्राहक के बिल पर लागू किया जाएगा। यह ऑफर 24 जनवरी से लागू है, जबकि इसकी बिलिंग 25 फरवरी तक कराना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा तनिष्क में “फेस्टिवल ऑफ डायमंड” ऑफर भी जारी है, जिसके अंतर्गत डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। वहीं पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी में 0 प्रतिशत कटौती की सुविधा भी ग्राहकों को प्रदान की जा रही है।
तनिष्क बक्सर की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे शादी-विवाह की खरीदारी के लिए समय रहते बुकिंग कराकर “बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर” एवं अन्य आकर्षक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments