Ad Code

डॉ. के.के. मंडल महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


बक्सर । शहर के एकमात्र महिला महाविद्यालय डॉ. के.के. मंडल महिला महाविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या मीना सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


शहीदों को नमन, कर्तव्यबोध का दिया संदेश

ध्वजारोहण के उपरांत प्रभारी प्राचार्या मीना सिंह ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उनके बलिदान को याद करते हुए छात्राओं से अध्ययन के प्रति निष्ठावान रहने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की।

देशभक्ति गीतों से गूंज उठा परिसर

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। 



कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रेश्वर नारायण सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रोफेसर रामाधार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर परमहंस सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह यादव, सूर्य नारायण सिंह, चंद्रमणि लाल, मनोज कुमार, रामवती कुमारी, मनोरमा कुमारी, डॉ. विनीता सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, भुनेश्वर यादव, रामनाथ सिंह, राम प्रवेश सिंह, रमाकांत सिंह, गुरुदयाल सिंह, फारुख मुखिया और सलीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल रहे। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu