Ad Code

माँ शिवरात्रि मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस



बक्सर । जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र स्थित माँ शिवरात्रि मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में भव्य रूप से झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और देश के अमर शहीदों को नमन किया गया।



कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस के पूर्व अध्यक्ष सह अस्पताल के निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अस्पताल से जुड़े सभी चिकित्सा कर्मियों ने जनसेवा को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।



डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि इस संकल्प के तहत अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक सप्ताह जिले के एक चयनित गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu