Ad Code

ग्लोबल विजडम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस



बक्सर । सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल, ईटाढ़ी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक प्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उपनिर्देशक अमित पाण्डेय, आर्ट ऑफ लिविंग की संस्थापक एवं समाजसेवी वर्षा पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य निशा राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।




समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की अनुशासनपूर्ण एवं अतुलनीय प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने भाषण, कविता पाठ, राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर निर्देशक प्रकाश पाण्डेय ने बच्चों को गणतंत्र दिवस एवं संविधान दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें देश के संविधान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं समाजसेवी वर्षा पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। समारोह में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu