Ad Code

सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


बक्सर । सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अहिरौली, बक्सर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भारतमाता पूजन का कार्यक्रम विद्यालय के अध्यक्ष सह बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू सिंह तथा प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार के करकमलों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ।




इसके उपरांत विद्यालय के अध्यक्ष सह सदर विधायक आनंद मिश्र द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति भाषण, राष्ट्रगीत, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया।



इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, भोजपुर विभाग प्रमुख लालबाबू सिंह एवं प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन से सभी को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वंदेमातरम् के सामूहिक गान एवं प्रसाद वितरण के पश्चात समारोह का समापन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu