बक्सर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को बुनियादी विद्यालय, बक्सर के प्रांगण में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बक्सर द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) एवं एपीओ श्री रामभजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बेहतर संचालन एवं इंग्लिश कैंपेन को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाली चौसा, बक्सर एवं डुमरांव की वार्डन को अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षिकाओं में प्रमुख रूप से लक्ष्मी उपाध्याय, ज्योति मिश्रा एवं सुमति शास्त्री के नाम शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अन्य शिक्षिकाओं को भी उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम पर टिकी होती है। ऐसे सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को समाज के सामने प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत करना रहा। समारोह शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments