बक्सर । संगठन विस्तार की कड़ी में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में बक्सर जिले के सिमरी बकुलहा पट्टी निवासी उमेश पासवान को लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन की जानकारी मिलते ही जिले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उमेश पासवान को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने अनुभव और सक्रियता से पार्टी को और मजबूत करेंगे।
उमेश पासवान ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व, विशेषकर संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने भी विश्वास जताया कि उमेश पासवान के प्रदेश सचिव बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments