बक्सर । शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में 8 जनवरी से “फेस्टिवल ऑफ डायमंड” की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर डायमंड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तनिष्क शोरूम के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष तनिष्क द्वारा “WINGS IN MOTION” कलेक्शन को लॉन्च किया गया है, जिसे ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल के तहत कंपनी की ओर से डायमंड ज्वैलरी पर 20 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक का विशेष ऑफर दिया जा रहा है, जिससे खरीदारी और भी किफायती व आकर्षक हो गई है।
इसके साथ ही कंपनी पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू भी प्रदान कर रही है, जिसका लाभ ग्राहक बड़ी संख्या में उठा रहे हैं।
स्टोर मैनेजर ने बक्सर व आसपास के क्षेत्र के सभी ग्राहकों से इस विशेष अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि तनिष्क तथा टाटा ग्रुप के भरोसे के साथ यह फेस्टिवल ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments