Ad Code

9 जनवरी को बक्सर में होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन, 50 पदों पर बहाली


बक्सर । जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वावधान में दिनांक 09 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस जॉब कैम्प में AGI GREENPAC LTD. कंपनी भाग ले रही है, जहां Trainee Team पद के लिए कुल 50 पदों पर बहाली की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई (या उससे ऊपर) रखी गई है।



योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैंपस में किया जाएगा। जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर में किया जाएगा।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा एवं आधार कार्ड लेकर जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते हैं।


नियुक्ति की सभी शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जॉब कैम्प का संचालन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया जाएगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाये।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu