Ad Code

मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ पर चल रहा अनुष्ठान, संगीतमय श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़



बक्सर । औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के पावन अवसर पर भव्य अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत बीते मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा के समापन के बाद बुधवार को विधिवत पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश का आयोजन संपन्न हुआ।


स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीधाम अयोध्या से पधारीं सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडे द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर खचाखच भरा नजर आ रहा है।

श्रीराम कथा के प्रथम दिवस किशोरी प्रज्ञा पांडे ने अपने प्रवचन में चरित्र की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चरित्र सुंदर होना चाहिए, चाहे उसके पास बाहरी दिखावा हो या न हो, लेकिन चरित्र ही जीवन में सबसे अधिक मायने रखता है। आगे उन्होंने बताया कि दो ऐसे स्थान हैं, जहां जाने से व्यक्ति के अंदर वैराग्य और त्याग की भावना स्वतः जागृत हो जाती है। पहला सत्संग, जहां यह अनुभूति होती है कि इस संसार में भगवान के अलावा कोई स्थायी अपना नहीं है। दूसरा श्मशान घाट, जहां जीवन की क्षणभंगुरता का बोध होता है और वैराग्य की भावना उत्पन्न होती है। इस प्रकार कथा के दौरान उन्होंने जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश श्रद्धालुओं को दिए।

आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा का समापन 13 जनवरी मंगलवार को होगा, जबकि 14 जनवरी बुधवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन आचार्य सत्येंद्र तिवारी उर्फ सोनू बाबा के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों की भूमिका सराहनीय बताई जा रही है। समिति में सोनू बाबा, मानस सिंह, राजकमल सिंह , गुडलक सिंह, विशाल चौबे, चंदन सिंह, सुशील राय, राहुल पांडे, इंद्रजीत पांडे सहित अन्य लोगों का सहयोग उल्लेखनीय रहा है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu