बक्सर । रोटरी बक्सर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी भवन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित सदस्यों ने संविधान एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में रोटरी बक्सर के सचिव एस. एम. साहिल, पीडीजी डॉ. सी. एम. सिंह, दीपक अग्रवाल, सौरभ, आशीष, अनिल, कृष्णन सिंह, सतेंद्र सिंह, मीना जी, निर्मल सिंह, राजेश कुमार, सुजीत, मनोज कुमार, प्रदीप जैस्वाल सहित अन्य सम्मानित सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटरी सहेली कार्यक्रम के अंतर्गत कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी एवं रोट्रैक्ट के संयुक्त तत्वावधान में क्रिकेट मैच के आयोजन की भी घोषणा की गई, जिसे लेकर सदस्यों में उत्साह देखा गया।
इसके साथ ही साबित खिदमत हॉस्पिटल एवं मानवाधिकार कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद ख्वाजा, लव कुमार, अरुण कुमार, डॉ. खालिद, अधिवक्ता हमीद रज़ा, नसीम, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति संदेशों के साथ किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments