Ad Code

50% डिस्काउंट के साथ बक्सर में शीतकालीन खरीदारी का सुनहरा मौका, ब्रांडेड जैकेट, स्वेटर, ब्लेजर व जीन्स-शर्ट सहित सभी ब्रांडेड वुलेन आइटम आधे दाम पर


बक्सर । शहर के मेन रोड स्थित महावीर स्थान के समीप रंगोली शॉपिंग मॉल में वुलेन कपड़ों पर बंपर छूट की घोषणा की गई है। इस विशेष ऑफर के तहत मॉल में उपलब्ध नामी-गिरामी ब्रांड्स के सभी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। इस घोषणा के बाद से ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंच रहे हैं।


रंगोली शॉपिंग मॉल में पार्क एवेन्यू, मान्यवर सहित बच्चों के लिए प्रसिद्ध ब्रांड मोमोटोस के जैकेट, स्वेटर, जीन्स, शर्ट समेत अन्य वुलेन आइटम्स किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सूट, ब्लेजर, शर्ट, पैंट, जीन्स, चिनोज, कॉटन जीन्स, जैकेट, स्वेटर और स्वेट-टीशर्ट जैसे सभी ब्रांडेड आइटम्स पर भी 50 प्रतिशत की बंपर छूट दी जा रही है।


शोरूम के प्रोपराइटर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के वुलेन कपड़े सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ऑफर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मॉल में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए हर रेंज के कपड़े उपलब्ध हैं, ताकि हर वर्ग के ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकें। यह छूट सीमित अवधि के लिए है, ऐसे में ग्राहकों से समय रहते खरीदारी करने की अपील की गई है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu