बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों में खेल के प्रति जोश और उमंग देखने को मिली।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन और खेलभावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हार–जीत से ऊपर उठकर खेल को अपनाने की सीख दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मयंक सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में खेल के क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं, जिनका लाभ छात्र उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय की प्राचार्या संध्या सिंह ने घोषणा की कि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के जो विद्यार्थी सीबीएसई की खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल होंगे, उन्हें विद्यालय की ओर से निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, रस्सी कूद, जलेबी दौड़ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन खेल भावना और उत्साह के साथ हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments