बक्सर । शहर के बायपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा।
इस मौके पर विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने बच्चों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा का पर्व है। उन्होंने छात्रों से आपसी सद्भाव, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments