Ad Code

लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैंगेज का 34वां स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न



बक्सर । लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैंगेज का 34वां स्थापना समारोह शहर के पीपी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट व्यू के बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल जिला 322 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान, बक्सर एसडीएम अविनाश कुमार, पीरो एसडीएम के.के. उपाध्याय, बक्सर सदर एसडीपीओ गौरव पांडे तथा संयुक्त आयुक्त जीएसटी तेजकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कन्वेंशन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुरेश संगम ने किया।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रदीप खेतान ने लायंस क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैंगेज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने क्लब को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कन्वेंशन चेयरपर्सन सुरेश संगम ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लायंस क्लब पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और समाज के हर वर्ग को इससे जुड़कर सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।




क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन बृज किशोर सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा से जुड़े कार्यों सहित लगभग 25 सेवा प्रकल्पों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीरो एसडीएम एवं लायंस क्लब बक्सर गैंगेज के सदस्य के.के. उपाध्याय ने समाजसेवियों और युवाओं से क्लब से जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं बक्सर सदर एसडीएम अविनाश कुमार और एसडीपीओ गौरव पांडे ने क्लब के मानव सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संयुक्त आयुक्त जीएसटी तेजकांत झा ने लायंस क्लब बक्सर गैंगेज को पीड़ित मानव की सेवा के लिए किए गए कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट संयुक्त सचिव लायन रवि सिन्हा एवं पूर्व जिलापाल लायन संजय अवस्थी ने नए सदस्यों का इंडक्शन किया, जबकि वर्तमान जिलापाल लायन प्रदीप खेतान ने नव चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।


समारोह में उपयुक्त जीएसटी रंजीत कुमार, मयंक मित्तल, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, रोटरी के पूर्व गवर्नर डॉ. सी.एम. सिंह, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रसाद, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, जदयू नेता संजय सिंह, रोटरी अध्यक्ष दिलशाद अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, साहित्यकार डॉ. अरुण मोहन भारवी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन निगम पांडे, लायन अतुल मेहरोत्रा, लायन विनय वर्मा, लायन ऋषि निर्मल, लायन योगेश जायसवाल, लायन सुधीर सराफ, लायन महेश भौतिक, सोनू पाहवा, अनुनय कुमार, मोहन जी केशरी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu