Ad Code

डुमरांव में बंद पड़ी 2 नंबर पुलिस चौकी को पुनः शुरू कराने की मांग,सोनू राय ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन




बक्सर । डुमराँव नगर परिषद डुमरांव क्षेत्र अंतर्गत जंगली शिव मंदिर रोड स्थित 2 नंबर पुलिस चौकी को पुनः चालू कराने की मांग उठी है। इस संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड संख्या-28, नगर परिषद डुमरांव एवं जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य सोनू कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को आवेदन देकर चौकी में पुनः पुलिसकर्मियों की तैनाती कराने की मांग की है।



अपने आवेदन में सोनू कुमार राय ने कहा है कि जंगली शिव मंदिर रोड पर स्थित 2 नंबर पुलिस चौकी प्राचीन समय से संचालित रही है, जहां पुलिसकर्मी नियमित रूप से तैनात रहते थे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते थे। लेकिन बीते पांच-छह माह पूर्व चौकी पर पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों का तबादला हो जाने के बाद यह चौकी पूरी तरह बंद हो गई है।


उन्होंने बताया कि चौकी बंद होने से असामाजिक तत्वों पर निगरानी कमजोर हो गई है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हालांकि डुमरांव थाना की ओर से पेट्रोलिंग की जाती है, लेकिन यदि चौकी पुनः शुरू हो जाती है तो रात्रि गश्ती का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा और अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

सोनू कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक से जनहित को ध्यान में रखते हुए 2 नंबर चौकी को पुनः सुचारू रूप से शुरू कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौकी के पुनः संचालन से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक उम्मीद जगी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu