Ad Code

बक्सर में चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों की विस्तृत जांच, Observers की मौजूदगी में हुआ Statutory Documents का Scrutiny



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान के बाद आज बक्सर के बाज़ार समिति परिसर में चारों विधानसभा क्षेत्रों—ब्रह्मपुर, बक्सर सदर, डुमराँव और राजपुर—के सभी General Observers द्वारा वैधानिक दस्तावेज़ों (Statutory Documents) की विस्तृत जांच की गई। इस प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



जांच के दौरान उन पोलिंग स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहाँ मतदान प्रतिशत औसत से 15 प्रतिशत अधिक या 15 प्रतिशत कम दर्ज किया गया था। चिन्हित पोलिंग स्टेशनों से संबंधित सभी उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेज़ों और सामग्रियों की Observers ने अलग-अलग समीक्षा की। 

जांच के पश्चात् सभी सामग्री को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पुनः सील कर सुरक्षित रखा गया।

पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपादित हुई।

बक्सर जिला प्रशासन ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वह पूर्णतः प्रतिबद्ध है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu