Ad Code

आईएएस संतोष वर्मा के बयान के विरोध में श्रीधराचार्य गुरूकुलम में उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर कठोर कार्रवाई की उठी मांग


बक्सर । मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान के खिलाफ शनिवार को सिकटौना स्थित श्रीधराचार्य गुरूकुलम में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। यह विरोध विश्वामित्र सेना के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें गुरूकुलम के छात्र, आचार्य एवं सेना के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।




प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा के बयान को अत्यंत असंवेदनशील, अनुचित और सामाजिक सौहार्द के प्रतिकूल बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों एवं पदाधिकारियों ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का पुतला दहन किया और सरकार एवं प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि “एक उच्च प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी से किसी भी समुदाय, खासकर बेटियों के सम्मान को आहत करने वाली टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। यह न केवल सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि संविधानिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन है।”


उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर शीघ्र और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो विश्वामित्र सेना व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

सेना के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि समाज की गरिमा, बेटियों के सम्मान और सांस्कृतिक मर्यादा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि सम्मान और सद्भावना के मुद्दों पर समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करेगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu