Ad Code

बिहार में बसपा को बड़ा झटका, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा



पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बड़ा सियासी झटका लगा है। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे संगठन को आवश्यक समय और योगदान नहीं दे पा रहे हैं।




अनिल कुमार ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मायावती को संबोधित करते हुए भेजा है। त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि वे व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए स्वेच्छा से पद और सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए पार्टी सुप्रीमो और नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

अनिल कुमार का यह निर्णय चुनाव बाद की परिस्थिति में बसपा के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहले से ही कमजोर स्थिति में खड़ी बसपा को ऐसे समय में संगठनात्मक बदलाव का अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ेगा। इस फैसले से पार्टी की भविष्य की रणनीति और बिहार में इसकी राजनीतिक दिशा पर असर पड़ सकता है।

उधर, बसपा की ओर से इस इस्तीफे पर अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व बिहार में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर कोई निर्णय ले सकता है। अनिल कुमार का त्यागपत्र ऐसे समय में आया है, जब बिहार की राजनीति एक बार फिर नए समीकरणों और बदलावों की ओर बढ़ रही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu