Ad Code

गोकुल जलाशय में मत्स्य अनुसंधान केंद्र स्थापना की संभावना मजबूत, उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने किया स्थल निरीक्षण


बक्सर । बक्सर लोकसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत स्थित गोकुल जलाशय के विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। सांसद सुधाकर सिंह द्वारा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय को भेजे गए पत्र के बाद केंद्र और राज्य स्तर के विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने गुरुवार को जलाशय का दौरा किया।



सांसद सुधाकर सिंह ने बताया कि उन्होंने गोकुल जलाशय के निरीक्षण एवं विस्तृत अध्ययन (Feasibility Survey) की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने शीर्ष विशेषज्ञों की एक टीम को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा।

निरीक्षण टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी—
• एडीजी, इनलैंड फिशरीज, ICAR, पूसा, नई दिल्ली
• डायरेक्टर, CIFA, भुवनेश्वर, ओडिशा
• फिशरीज डेवलपमेंट कमिश्नर, मत्स्य विभाग, भारत सरकार
• सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, NFDB, हैदराबाद
• डायरेक्टर, मत्स्य विभाग, बिहार सरकार

टीम ने गोकुल जलाशय का विस्तृत अध्ययन कर इनलैंड फिशरी रिसर्च सेंटर एवं एडवांस्ड ब्रूड स्टॉक सीड सेंटर की स्थापना की संभावनाओं का आकलन किया। अधिकारियों की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि जलाशय की क्षमता और भौगोलिक स्थिति इस परियोजना के लिए अनुकूल है, जिससे इसकी संभावना और भी मजबूत हुई है।

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि “गोकुल जलाशय मेरी प्राथमिकताओं में से एक है। इससे न केवल बक्सर बल्कि आसपास के कई जिलों को भी लाभ मिलेगा। यह पूरे प्रदेश में मत्स्य विकास का एक अहम केंद्र बन सकता है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि बक्सर के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu