Ad Code

बाल विकास केन्द्र हीतन पड़री में ‘लर्निंग आउटकम एवं पेडागॉजी’ पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न


बक्सर । बाल विकास केन्द्र, हीतन पड़री में सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ‘लर्निंग आउटकम एवं पेडागॉजी’ विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के आठ विद्यालयों के लगभग साठ शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सतीश चन्द्र त्रिपाठी और क्षेत्रीय विधायक व पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।




उद्घाटन सत्र में संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्रा ने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण का सबसे मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा, “आपकी वाणी में ही गीता और कुरान दोनों समाहित हैं। शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं—उनके हाथों में भविष्य गढ़ने की शक्ति है। आप चाहें तो भगवान बना सकते हैं और चाहें तो विनाशक भी। इसलिए शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि है।”


उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदना, कौशल आधारित शिक्षा तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने पर विशेष जोर देने की अपील की।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान संसाधक शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति 2020, दक्षता आधारित शिक्षा प्रणाली, सीखने के परिणाम निर्धारित करने की प्रक्रिया, मूल्यांकन की आधुनिक पद्धतियाँ तथा कक्षा शिक्षण में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर वेन्यू डायरेक्टर संजीव मिश्रा, रिसोर्स पर्सन डॉ. सर्वेश, आनंद पाण्डेय सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं और लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu