बक्सर । चौसा प्रखंड के बानारपुर गांव में किसानों और थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से बक्सर सदर के विधायक आनंद मिश्र शुक्रवार को गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों और प्रभावित किसानों से अलग–अलग मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को विस्तार से सुना।
किसानों ने भूमि मुआवजा, प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी और प्लांट संचालन से जुड़ी परेशानियों को उनके सामने रखा।
मौके पर विधायक ने थर्मल पावर प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों से भी बातचीत की और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद और समन्वय से ही संभव है।
विधायक आनंद मिश्र ने गांव में ही जनता दरबार लगाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अपने-अपने मुद्दे उनके सामने रखे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं सदैव ग्रामीणों और किसानों के साथ खड़ा हूं। उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है।” ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही विवाद का स्थायी समाधान निकलेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments