बक्सर । जिले में ट्रैफिक जाम अब समस्या नहीं, बल्कि लाइलाज बीमारी बन गया है। बक्सर-आरा NH-922 पर पिछले कई दिनों से लगातार 10 से 12 किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्थिति यह है कि एक लेन पूरी तरह जाम होने से वाहनों का सामान्य परिचालन ठप हो गया है। इसका सीधा असर सड़क किनारे के दुकानदारों और व्यवसायियों पर पड़ रहा है, जिन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
गोलंबर चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। लगातार 18 घंटे तक लगे रहने वाले जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। शहर के मेन रोड, बाईपास रोड, जेल पईन रोड, स्टेशन रोड और अन्य मार्गों पर ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था का साफ नजारा देखा जा सकता है।
जाम की सबसे बड़ी वजह शहर में प्रवेश कर रही बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक माने जा रहे हैं। इससे न केवल NH पर बल्कि शहर की आंतरिक सड़कों पर भी दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण प्रशासन की कार्यशैली और ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जाम के कारण आम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है—
• स्कूली बच्चों की वाहनें घंटों जाम में फंस रही हैं।
• एम्बुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
• कई यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है, जिससे लोग भारी तनाव में हैं।
लोगों का कहना है कि बक्सर में जाम अब एक ऐसी “बीमारी” बन चुका है, जिसका समाधान प्रशासन अब तक निकाल नहीं पाया है। यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments