बक्सर । झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय रविवार को बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के मंझरिया गाँव पहुँचीं, जहाँ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय के आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और युवाओं को बड़ी भूमिका देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि पार्टी में युवा कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बक्सर में जिस तरह युवा नेताओं को मौके की उम्मीद थी, वैसा नहीं हो पाया। इसी संदर्भ में उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि महगामा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रारंभिक दौर में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था और पार्टी ने उस समय के विधायक पर भरोसा जताया था, लेकिन वे 28 हजार मतों से चुनाव हार गए।
बाद में जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने वही सीट जीतकर लगातार विजय दर्ज की और आज झारखंड सरकार में मंत्री हैं।
मंत्री ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने पंकज उपाध्याय को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में कार्य करते रहें, भविष्य निश्चित रूप से युवाओं का होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments