Ad Code

बक्सर में राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक–बालिका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैचों का आगाज़, देर शाम तक जारी रहा रोमांच


बक्सर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल अंडर-19 बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मैचों की शुरुआत वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक कुमार वत्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। 


उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

देर शाम तक मुकाबले जारी रहे और खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि, अंतिम परिणाम देर रात तक प्राप्त नहीं हो सका था।

प्रतियोगिता को सफल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में वुशू एसोसिएशन बिहार के तकनीकी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें संजय कुमार (हेड जज), अनूप कुमार (सहायक हेड जज), आलोक कुमार (रिकॉर्डर), मुकेश कुमार (प्लेटफार्म रेफरी), भानुप्रिया (रेफरी), दिलीप कुमार (टाइमकीपर), सनी कुमार (साइडलाइन जज), शशिभूषण झा (साइडलाइन जज), दिलीप कुमार (साइडलाइन जज) और निधि कुमारी (साइडलाइन जज) शामिल रहे।

कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न शारीरिक शिक्षकों एवं सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें अशोक कुमार, मदन कुमार (कार्यपालक सहायक), सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, सत्येंद्र सिंह यादव, दयाशंकर पाल, राकेश रंजन उपाध्याय, नीतीश कुमार, संजय कुमार सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, मोहन सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, गिरीश कुमार उपाध्याय, सच्चिदानंद और मोहम्मद मुस्लिम की सक्रिय भूमिका रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu