Ad Code

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी बने नए गृहमंत्री



पटना । बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विभागों की सूची जारी होते ही साफ हो गया कि इस बार बीजेपी कोटे से आए कई मंत्रियों को महत्वपूर्ण और प्रभावी विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे अहम पद गृह विभाग की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी गई है।



बीजेपी कोटे से मिले प्रमुख विभाग

सम्राट चौधरी – गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा – भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग

नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामखेलावन यादव – कृषि विभाग

संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद – पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लक्ष्मण पासवान – अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग, खेल विभाग

प्रमोद चन्द्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग


अन्य सहयोगी दलों को मिले विभाग

LJP (रामविलास) – गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण

HAM – लघु जल संसाधन विभाग

RLM – पंचायती राज विभाग

नए विभागीय बंटवारे के साथ बिहार सरकार अब प्रशासनिक गति बढ़ाने की तैयारी में है। कई महत्वपूर्ण विभागों को ऐसे नेताओं को दिया गया है जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। आने वाले दिनों में नई टीम क्या बदलाव लाती है, इस पर राज्य की जनता की निगाहें टिकी रहेंगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu