बक्सर । रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह-जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य तथा चारों विधानसभा क्षेत्रों—बक्सर, डुमराँव, राजपुर एवं ब्रह्मपुर के निर्वाची पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना हॉल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, बैरिकेडिंग, 24×7 सीसीटीवी मॉनिटरिंग, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम तथा डबल लॉक अरेंजमेंट की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरा, स्थिर बल तैनाती एवं अंदर-बाहर की फ्रिस्किंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। प्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती पर पूर्ण संतोष जताते हुए अपने अनुभव साझा किए।
अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर आधारित है और स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना प्रक्रिया का हर चरण पूर्णतः पारदर्शी व निगरानीयुक्त है।
जिला प्रशासन ने दोहराया कि स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना प्रक्रिया की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और प्रशासन व पुलिस की निगरानी 24 घंटे जारी रहेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments