Ad Code

डुमराँव विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना हॉल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हुए राजनीतिक प्रतिनिधि


बक्सर । डुमराँव निर्वाची पदाधिकारी–सह–अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सोमवार को डुमराँव विधानसभा क्षेत्र से संबंधित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक सिस्टम, सीएपीएफ तैनाती, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, बैरिकेडिंग, 24×7 सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा फ्रिस्किंग व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया।



एसडीएम राकेश कुमार ने सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम एवं काउंटिंग परिसर की सुरक्षा और निगरानी में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।


निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परिसर के बाहर 24 घंटे सीसीटीवी स्क्रीन पर निगरानी कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं से भी संवाद किया। राजनीतिक प्रतिनिधियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी एवं सीएपीएफ तैनाती से संतोष व्यक्त करते हुए अपने प्रशंसापत्र प्रस्तुत किए।

आरओ सह एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है तथा स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना प्रक्रिया को सुरक्षा, पारदर्शिता एवं “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सुनिश्चित किया जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu