बक्सर । रोटरी बक्सर द्वारा रविवार को पोलियो उन्मूलन को लेकर एक ऐतिहासिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. सैय्यद दिलशाद आलम, सचिव साहिल, वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, पूर्व रीजनल डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, रोटेरियन मनोज कुमार, प्रोजेक्ट चेयर रमाशंकर सिंह, प्रधानाध्यापक नरेंद्र देव स्कूल के सुजीत उपाध्याय सहित सभी शिक्षिकाओं एवं लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने विशाल रैली में भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक तक पहुंची और फिर वापस स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी ने पोलियो उन्मूलन में अब तक अरबों रुपए खर्च किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 122 देशों से पोलियो का खात्मा संभव हुआ।
उन्होंने कहा, “अभी भी हमें सतर्क रहना होगा ताकि पोलियो दोबारा न फैले — रोटरी ने ठाना है, पोलियो मिटाना है।” साथ ही उन्होंने बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” के महत्व से भी अवगत कराया।
उन्होंने कहा, “अभी भी हमें सतर्क रहना होगा ताकि पोलियो दोबारा न फैले — रोटरी ने ठाना है, पोलियो मिटाना है।” साथ ही उन्होंने बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” के महत्व से भी अवगत कराया।
पूर्व रीजनल डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि भारत से पोलियो का उन्मूलन रोटरी की शत-प्रतिशत भागीदारी से ही संभव हुआ है। वहीं वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप जायसवाल ने बताया कि रोटरी क्लब अपने पोलियो उन्मूलन अभियान से विश्व स्तर पर जानी जाती है कार्यक्रम में रोटरेक्ट के राहुल, मनीष सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन स्कूल परिसर में धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments