Ad Code

डुमरांव विधानसभा के सभी प्रखंडों में इण्डिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित, जनता का बढ़ रहा समर्थन — सुधाकर सिंह



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में इण्डिया गठबंधन ने गुरुवार को सभी प्रखंडों में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया। इस दौरान बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह, राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, भाकपा माले प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह, वीआईपी के प्रभुनाथ चौधरी, भाकपा माले जिला सचिव नवीन कुमार, सीपीआई के जिला सचिव जितेन्द्र सिंह, तथा कांग्रेस नेता आशुतोष त्रिपाठी समेत कई दलों के नेता उपस्थित रहे।



कन्वेंशन में इण्डिया गठबंधन से जुड़े राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, वीआईपी, सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता त्रस्त है और अब जनता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन ही बिहार में विकास, न्याय और समानता की नई राह दिखा सकता है।

सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता को सिर्फ वादे दिए, जबकि जमीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाकपा माले प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जनता की आवाज विधानसभा में गूंज सके।



कन्वेंशन में पूर्व प्रमुख सतेंद्र यादव, शारदा यादव, नागेंद्र सिंह, बीरेंद्र मुखिया, रामप्रवेश यादव, मनोज ठाकुर, मुन्ना खां, दिलीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, अंकित यदुवंशी, ललन प्रसाद, बीरेंद्र सिंह, हरेंद्र राम, गुड्डू यादव, धर्मदेव सिंह, संतोष भारती, ललन राम और कन्हैया पासवान सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu